Menu
blogid : 4404 postid : 82

जन लोकपाल तो पास करा दो

निष्पक्ष
निष्पक्ष
  • 32 Posts
  • 59 Comments

चाहे कितने आरोप लगवा दो

धमकाने की फ़ौज लगा दो

या फेसबुक पर बैन लगा दो

जनलोक पाल तो पास करा दो

चाहे दिग्गी तीर छुड़ा दो

या सिब्बल वीर बुला दो

मनीष, सिंघवी को गीत गवा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे अम्बिका टी वी चला दो

या न्यूज़ सेंसर बोर्ड बना दो

रामलीला कांड करवा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

राहुल गाँधी का संविधान बना दो

या सोनिया का भाषण सुनवा दो

चाहे अन्ना विरोधी ऐड चला दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे सबके फ़ोन टेप करवा दो

या एस ऍम एस पर बैन लगा दो

फर्जी सी डी दान करा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे घर में नजरबन्द करवा दो

या तिहाड़ जेल भिजवा दो

हुक्का पानी बंद करवा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे अग्निवेश बाण बना दो

खुली जंग है तीर चला दो

राजू पारुलकर को दिल्ली बुला दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे इनकम टैक्स का छपा मरवा दो

या सरकारी नोटिस भिजवा दो

जूते चप्पल सब फिंकवा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे आर एस एस का राग अलापो

या बजरंगी सेना बतला दो

लोक तंत्र विरोधी आन्दोलन बता दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

चाहे हाथ पैर सब तुडवा दो

इन आँखों को भी नुचवा दो

सबकी जिह्वा को कटवा दो

जन लोकपाल तो पास करा दो

जो कुछ करना है सब करवा दो

या धारा १४४ लगवा दो

बस यही विनती है हमारी

जन लोकपाल को पास करा दो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh